लखनऊ। नगर निगम में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 191 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें सबसे अधिक 84 शिकायतें हाउस टैक्स से संबंधित रहीं, जबकि जलकल विभाग से जुड़ी 8 शिकायतें सामने आईं। इस दौरान मेयर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश दिए।

सड़क और जलभराव से परेशान लोग पहुंचे
सरोजनी नगर द्वितीय वार्ड के हरिओम नगर के लोग सड़क और जलभराव की समस्या लेकर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बताया कि खराब सड़क के कारण जलभराव होता है, जिससे आए दिन विवाद होते हैं। एक महिला ने दावा किया कि इसी तनाव के चलते उसके पति ने आत्महत्या कर ली।
स्थानीय पार्षद नरेश रावत भी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का पत्र मेयर को सौंपा, हालांकि मेयर ने पत्र वापस कर दिया। पार्षद ने कहा कि क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं।
लोगों का दर्द: “एम्बुलेंस तक नहीं पहुंचती” लोगों ने बताया कि गली में सड़क और नाली न होने से एम्बुलेंस तक नहीं पहुंच पाती बारिश के समय शव को भी चारपाई पर ले जाना पड़ता है डिलीवरी और कूरियर सेवाएं भी प्रभावित
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया।
अन्य शिकायतें भी सामने आईं आनंद नगर निवासी ने संपत्ति ट्रांसफर में रिश्वत मांगने का आरोप लगाया
एलडीए कॉलोनी में नाली बंद होने से जलभराव की समस्या नालियों पर अतिक्रमण की शिकायतें

प्रशासन का आश्वासन
मेयर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार ने सभी शिकायतों के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
