Lucknow के पीजीआई थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक प्रॉपर्टी डीलर पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से प्रॉपर्टी डीलर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
घायल की पहचान संदीप सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जौनपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उन्हें गंभीर हालत में अपेक्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
ऑफिस पहुंचते ही हमला
जानकारी के अनुसार संदीप सिंह वर्तमान में कालिंदी पार्क के पास परिवार के साथ रहते हैं और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। बुधवार दोपहर करीब 12 से 12:30 बजे के बीच वह अपने ड्राइवर प्रदीप सिंह के साथ कल्ली पश्चिम बाजार स्थित यादव मार्केट में अपने ऑफिस पहुंचे थे।
बताया जा रहा है कि जैसे ही वह कार से उतरकर ऑफिस की तरफ बढ़े, तभी अपाचे बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे और उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगते ही संदीप जमीन पर गिर पड़े, जबकि हमलावर पिस्टल लहराते हुए मौके से फरार हो गए।
मौके से मिला खोखा
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है। मौके से एक खोखा भी बरामद हुआ है।
फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
एडीसीपी साउथ और एसीपी गोसाईगंज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में मौजूद कर्मचारियों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान करने में जुटी हुई है। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश समेत कई पहलुओं पर जांच की जा रही है।
डीसीपी साउथ अमित कुमार आनंद ने बताया कि दो बाइक सवार युवकों द्वारा गोली मारने की घटना सामने आई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और आरोपियों की तलाश जारी
