Homeउत्तर प्रदेशरील बनाने के दौरान हादसा: फांसी का सीन शूट करते समय युवक...

रील बनाने के दौरान हादसा: फांसी का सीन शूट करते समय युवक की मौत

लखनऊ। राजधानी के मड़ियांव इलाके में सोशल मीडिया रील बनाने के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। फांसी का सीन शूट करते समय 18 वर्षीय युवक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह वास्तविक रूप से फंदे पर लटक गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार, 5 अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे युवक की मां घर में खाना बना रही थीं, जबकि अन्य सदस्य काम पर गए थे। इसी दौरान युवक अपने कमरे में गया और दरवाजा बंद कर लिया। बताया जा रहा है कि वह फांसी का सीन बनाकर रील शूट कर रहा था, तभी संतुलन बिगड़ने से हादसा हो गया।

काफी देर तक कोई आवाज न आने पर मां को शक हुआ। दरवाजा खटखटाने पर जब कोई जवाब नहीं मिला, तो परिजनों और पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर युवक फंदे से लटका मिला और बेहोश था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा था, लेकिन अंततः उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

मृतक के पिता कबाड़ का काम करते हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य बताई जा रही है। युवक सोशल मीडिया पर सक्रिय था और खुद को डिजिटल क्रिएटर बताता था। उसके अकाउंट पर कुछ वीडियो पोस्ट थे, जिन्हें हजारों लाइक मिल चुके थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular