Lucknow में 18 वर्षीय छात्र अभय राज अवस्थी की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हत्या नहीं, बल्कि आत्महत्या का मामला है।
अभय का शव मंगलवार रात करीब 10:30 बजे अनूपगंज क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर मिला था। शुरुआती जानकारी के आधार पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए उसके दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
जांच के दौरान पुलिस ने Shramjeevi Express के लोको पायलट किशोरी लाल और स्टेशन मास्टर से पूछताछ की। लोको पायलट ने अपने बयान में बताया कि अभय स्टेशन की ओर से ट्रैक पर आ रहा था और ट्रेन के करीब पहुंचते ही अचानक ट्रैक पर आकर उसकी ओर मुंह करके झुक गया।
वहीं स्टेशन मास्टर विपिन कुमार ने भी इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि रनओवर के बाद लोको पायलट ने मेमो के जरिए सूचना दी थी, जिसके आधार पर कंट्रोल रूम और रेलवे पुलिस को अलर्ट किया गया।
पुलिस के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह साफ हो गया है कि अभय ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की थी।
इस खुलासे के बाद अभय के दोस्तों के खिलाफ दर्ज हत्या की धाराएं जल्द ही हटाई जाएंगी। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
