Homeउत्तर प्रदेशलविवि के छात्रों को बड़ा मौका: इंस्पोर कंसल्टेंट्स के साथ मैनेजमेंट ट्रेनी...

लविवि के छात्रों को बड़ा मौका: इंस्पोर कंसल्टेंट्स के साथ मैनेजमेंट ट्रेनी इंटर्नशिप, ऐसे करें आवेदन

लखनऊ विश्वविद्यालय के केंद्रीय प्लेसमेंट सेल ने विद्यार्थियों के लिए बीएफएसआई (बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं एवं बीमा) सेक्टर में एक अहम इंटर्नशिप अवसर उपलब्ध कराया है। इसके तहत इंस्पोर कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ साझेदारी की गई है। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को इंडस्ट्री से जोड़ना और उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है।

दिल्ली स्थित इंस्पोर कंसल्टेंट्स बीएफएसआई क्षेत्र की एक प्रतिष्ठित वेल्थ एडवाइजरी कंपनी है, जिसके पास 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। कंपनी 1.10 लाख से ज्यादा ग्राहकों को सेवाएं दे चुकी है और अब तक 60 हजार से अधिक प्रशिक्षुओं को ट्रेनिंग प्रदान कर चुकी है।

 चार क्षेत्रों में मिलेगा प्रशिक्षण

इस इंटर्नशिप के तहत छात्रों को मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में चार प्रमुख क्षेत्रों—

ह्यूमन रिसोर्स
फाइनेंस एवं टैक्सेशन
फाइनेंशियल सेक्टर
पोर्टफोलियो मैनेजमेंट एवं सेल्स

में काम करने का मौका मिलेगा। इसके जरिए अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया, टैक्स स्ट्रक्चर, मार्केट एनालिसिस और सेल्स स्ट्रेटेजी जैसे विषयों का प्रैक्टिकल अनुभव मिलेगा।

 45-60 दिन की होगी इंटर्नशिप

यह कार्यक्रम 45 से 60 दिनों की अवधि का होगा, जिसमें ओरिएंटेशन, मेंटरशिप, डोमेन ट्रेनिंग और स्किल डेवलपमेंट के चरण शामिल रहेंगे। इसका मकसद छात्रों को इंडस्ट्री के अनुरूप तैयार करना है।

स्टाइपेंड और करियर अवसर

इंटर्नशिप के दौरान प्रदर्शन के आधार पर छात्रों को 20,000 रुपये तक स्टाइपेंड दिया जाएगा। साथ ही—

सर्टिफिकेट
लेटर ऑफ रिकमेंडेशन
एप्रिसिएशन लेटर
प्री-प्लेसमेंट ऑफर (PPO)

जैसे लाभ भी मिल सकते हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को नेशनल और इंटरनेशनल एक्सपोजर का अवसर भी मिलेगा।

 किन छात्रों के लिए है मौका

यह अवसर बीबीए, बी.कॉम, एमबीए और पीजीडीएम के छात्रों के लिए उपलब्ध है। इंटर्नशिप ऑनलाइन, ऑफलाइन और हाइब्रिड मोड में कराई जाएगी, जबकि इसका मुख्य संचालन केंद्र दिल्ली रहेगा।

 कैसे करें आवेदन

केंद्रीय प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो. ए.के. भारतीय के अनुसार, कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी के मार्गदर्शन में छात्रों को उभरते क्षेत्रों से जोड़ने का प्रयास लगातार जारी है।

इच्छुक छात्र फ्लायर में दिए गए QR कोड के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी केंद्रीय प्लेसमेंट सेल के आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

RELATED ARTICLES

Most Popular