Homeउत्तर प्रदेशमहाकुंभ: ये मेरा सौभाग्य, प्रयागराज में राष्ट्रपति ने किया स्नान

महाकुंभ: ये मेरा सौभाग्य, प्रयागराज में राष्ट्रपति ने किया स्नान

आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के महाकुंभ में पहुंचीं. इस मौके पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उनका स्वागत किया.उन्होंने त्रिवेणी संगम में स्नान किया. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट में उन्होंने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ के अलौकिक वातावरण में मां गंगा, यमुना और अंतः सलिला सरस्वती के पावन संगम में आज स्नान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ.

 

अक्षयवट और लेटे हनुमान जी का किया दर्शन राष्ट्रपति ने प्रयागराज में स्नान के बाद प्राचीन लेटे हनुमान मंदिर और अक्षयवट का भी दर्शन किया. उन्होंने मां गंगा को नारियल और चुनरी चढ़ाकर प्रार्थना की. राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के साथ उन्होंने संगम पर क्षेत्र में मौजूद साइबेरियन बर्ड्स को दाना भी खिलाया. इस मौके को उन्होंने सौभाग्य से भरा हुआ बताया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular