Homeदेश विदेशमहाराष्ट्र: नागपुर की एक फैक्ट्री में धमाका, कम से कम पांच लोगों...

महाराष्ट्र: नागपुर की एक फैक्ट्री में धमाका, कम से कम पांच लोगों की मौत

महाराष्ट्र के नागपुर में पटाखों के लिए सामान बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लगने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है.

नागपुर पुलिस कमिश्नर रविन्द्र सिंघल ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि अब तक पांच लोगों की मौत हुई है, जिनमें से चार महिलाएं हैं.

उन्होंने कहा कि घटना धमना नाम के एक गांव के पास हुई है. उन्होंने कहा, “घटना दोपहर क़रीब 1 बजे हुई. फैक्ट्री में धमाका हुआ था. हमारी जांच अभी चल रही है.”

अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार धमाका धमना के चामुंडी एक्सप्लोसिव प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में हुआ. इस फैक्ट्री में पटाखों में इस्तेमाल होने वाली बत्ती बनाने का काम होता था.

पुलिस के अनुसार “यहां पर इसका स्टॉक रखा जाता था. स्पार्क के कारण उसमें आग लगी और धमाका हुआ. शुरुआती जांच में पता चला है कि चार लोग हादसे में घायल हैं.”

नागपुर के ढांढे अस्पताल के निदेशक डॉक्टर पिनाक ढांढे ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, “अस्पताल को वहां से फ़ोन आया था कि फैक्ट्री में धमाका हुआ है. वहां एंबुलेंस की व्यवस्था की गई.”

“अब तक छह लोगों को यहां लाया गया है, जिनमें से पांच लोगों को मृत अवस्था में यहां लाया गया था. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. एक व्यक्ति गंभीर हालत में हैं, उनका इलाज चल रहा है.” “

RELATED ARTICLES

Most Popular