लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने 24 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस फेरबदल में DG, ADG, IG, DIG स्तर के अधिकारियों के साथ-साथ 11 जिलों के SP और SSP भी शामिल हैं।
कई जिलों के SSP-SP बदले
इस तबादले के तहत जौनपुर, सहारनपुर, गोरखपुर और मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को बदला गया है। वहीं अमेठी, पीलीभीत, रायबरेली, मिर्जापुर, बस्ती और लखीमपुर खीरी में नए पुलिस अधीक्षकों की तैनाती की गई है।
संभल की अपर पुलिस अधीक्षक अनुकृति शर्मा को गौतमबुद्ध नगर (नोएडा कमिश्नरेट) का अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।
सीनियर IPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी
1994 बैच के IPS अधिकारी सुजीत पांडेय को डीजी फायर सर्विसेज नियुक्त किया गया है। वहीं 2001 बैच के IPS प्रवीण कुमार को एडीजी लखनऊ जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सोमेन वर्मा को मीरजापुर के एसपी पद से हटाकर डीआईजी अयोध्या रेंज बनाया गया है, जिससे अयोध्या क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था उनके जिम्मे होगी।
जानिए किसे कहां मिली नई तैनाती
-
के.एस. इमानुएल – IG EOW से DGP के GSO
-
विनोद कुमार सिंह – IG डॉ. अंबेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद
-
आलोक प्रियदर्शी – अपर पुलिस आयुक्त, वाराणसी कमिश्नरेट
-
राजकरण नैय्यर – अपर पुलिस आयुक्त, गाजियाबाद कमिश्नरेट
-
संकल्प शर्मा – संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानपुर कमिश्नरेट
-
विपिन टाडा – संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानपुर कमिश्नरेट
-
अभिषेक यादव – डीआईजी, एटीएस लखनऊ
-
आशीष तिवारी – DIG टेक्निकल सर्विसेज, लखनऊ
-
प्रताप गोपेंद्र यादव – DIG यूपी पुलिस मुख्यालय, लखनऊ
जिलों में नए SP-SSP की तैनाती
-
कुंवर अनुपम सिंह – एसपी जौनपुर
-
डॉ. ख्याति गर्ग – एसपी लखीमपुर खीरी
-
यशवीर सिंह – एसपी बस्ती
-
चारू निगम – एसपी सुल्तानपुर
-
अभिनंदन – एसएसपी सहारनपुर
-
डॉ. कौस्तुभ – एसएसपी गोरखपुर
-
अविनाश पांडे – एसएसपी मेरठ
-
अपर्णा रजत कौशिक – एसपी मिर्जापुर
-
रवि कुमार – एसपी रायबरेली
-
सुकीर्ति माधव – एसपी पीलीभीत
-
सर्वानन टी – एसपी अमेठी
कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की कवायद
सरकार के इस बड़े फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। नए अधिकारियों की तैनाती से कई संवेदनशील जिलों में पुलिसिंग को और सख्त किए जाने के संकेत मिल रहे हैं।
