Homeखेल कूदमनु भाकर की मां ने बताया वो अपनी बेटी को क्या सलाह...

मनु भाकर की मां ने बताया वो अपनी बेटी को क्या सलाह देती हैं?

निशानेबाज़ मनु भाकर की मां सुमेधा भाकर ने बेटी के इतिहास रचने के बाद अपनी ख़ुशी ज़ाहिर की है.

उन्होंने कहा, “मैं मनु से कहती हूं कि अच्छे से खाओ और सोना ज़रूरी है. मैं उसे सलाह देती हूं कि ख़ुश रहो और कोई भी परेशानी हो तो सबसे पहले मुझसे साझा करो.”

मनु की मां ने कहा, “मैं बहुत ख़ुश हूं क्योंकि बेटी को जसपाल सर का साथ मिला है. मैंने इन पर लिखी एक रिपोर्ट पढ़ी, जिससे बहुत खुशी हुई. इसमें गुरु-शिष्य का बहुत अच्छी तरह वर्णन किया गया.”

उन्होंने आगे कहा, “मैं साल 2018 से अपनी बेटी का मैच नहीं देखती. अपने मन को एकाग्र रखती हूं.”

निशानेबाज़ मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है.

मनु भाकर सिंगल ओलंपिक एडिशन में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular