Homeउत्तर प्रदेशमऊ गर्भपात स्टिंग पर सख्त हुए डिप्टी सीएम, एक हफ्ते में मांगी...

मऊ गर्भपात स्टिंग पर सख्त हुए डिप्टी सीएम, एक हफ्ते में मांगी जांच रिपोर्ट

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मऊ में नाबालिग किशोरियों के गर्भपात से जुड़े स्टिंग ऑपरेशन की खबर का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक को पत्र लिखकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं

बताया गया है कि एक समाचार पत्र द्वारा किए गए स्टिंग ऑपरेशन में मऊ के पांच अस्पतालों को शामिल किया गया था। डमी मरीज के माध्यम से किए गए इस स्टिंग में मेडिकल स्टोरों पर बिना चिकित्सकीय परामर्श के गर्भपात संबंधी दवाओं की बिक्री का भी दावा किया गया है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं अत्यंत गंभीर हैं। इससे मरीजों के स्वास्थ्य और हितों को नुकसान पहुंचता है तथा चिकित्सा विभाग की छवि भी प्रभावित होती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से की जाए तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

वहीं, उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन में फर्जी बैंक गारंटी के आधार पर करोड़ों रुपये के दवा ठेके दिए जाने के मामले में जांच रिपोर्ट समय पर उपलब्ध न होने पर भी डिप्टी सीएम ने नाराजगी जताई है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र भेजकर जांच आख्या अविलंब उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

ब्रजेश पाठक ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य विभाग में किसी भी प्रकार की अनियमितता, लापरवाही या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएग

RELATED ARTICLES

Most Popular