Homeखेल कूदपेरिस ओलंपिक से बाहर हुईं मीराबाई चनू

पेरिस ओलंपिक से बाहर हुईं मीराबाई चनू

भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चनू पेरिस ओलंपिक से बाहर हो गईं हैं. महिलाओं की वेटलिफ्टिंग की 49 किग्रा स्पर्धा में मामूली अंतर से पदक हासिल करने से चूक गईं और वह चौथे स्थान पर रही हैं.

अपना तीसरा ओलंपिक खेलते हुए मीराबाई चनू ने पेरिस ओलंपिक की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में कुल 199 किग्रा (88 किग्रा स्नैच + 111 किग्रा क्लीन एंड जर्क) के साथ चौथे स्थान पर रहीं.

ओलंपिक से बाहर होने के बाद मीराबाई चनू ने कहा है कि आप सबको मालूम है खिलाड़ियों के साथ कुछ न कुछ होता रहता है. मैं इंजरी से गुजर रही थी.

उन्होंने कहा है कि रियो ओलंपिक में मेरे हाथ से मेडल निकल गया था, उसके बाद मैंने टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक हासिल किया था.

चनू ने कहा- मैंने इस बार भी पूरी कोशिश की थी मेडल जीतने की पर इस बार मेरी किस्मत में मेडल नहीं था.मीराबाई ने कहा- “मैं इस बार मेडल नहीं जीत पाई, इसके लिए मैं माफी मांगती हूं.”

RELATED ARTICLES

Most Popular