Homeदेश विदेशआदित्य ठाकरे के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ रहे सांसद मिलिंद देवड़ा ने कहा-...

आदित्य ठाकरे के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ रहे सांसद मिलिंद देवड़ा ने कहा- यह राजनीतिक लड़ाई

शिवसेना शिंदे गुट के राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा मंगलवार को मुंबई की वर्ली विधानसभा सीट से अपना पर्चा भरेंगे.मिलिंद देवड़ा ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा है, “बालासाहेब ठाकरे और मेरे पिता मुरली देवड़ा एक दूसरे के काफी क़रीब थे. यह कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है. यह राजनीतिक लड़ाई है.””मैं कोई नकारात्मक अभियान नहीं चलाना चाहता हूं. मुख्यमंत्री शिंदे केवल लोगों का सकारात्मक विकास चाहते हैं.”

वर्ली विधानसभा सीट अब हाई प्रोफाइल सीट बन चुकी है क्योंकि मिलिंद के सामने यहां मौजूदा विधायक आदित्य ठाकरे हैं. ठाकरे शिवसेना (यूबीटी) के विधायक हैं.

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने आदित्य ठाकरे के ख़िलाफ़ मिलिंद देवड़ा को ही क्यों उतारा?रविवार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना ने अपनी दूसरी लिस्ट मेंराज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा की उम्मीदवार की घोषणा की थी.

सांसद रहते हुए उनका विधानसभा चुनाव मैदान में उतरना कई लोगों का ध्यान खींच रहा है.इस सीट पर तीन ”सेनाएं”- शिवसेना, शिवसेना (यूबीटी) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आमने-सामने हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular