रिपार्ट : दीपक अवस्थी, औरैया
आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए औरैया पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा और क्षेत्राधिकारी नगर ने कोतवाली औरैया क्षेत्र में ताजियादारों से मुलाकात कर मोहर्रम के जुलूस और ताजियों के निर्धारित मार्गों का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने जुलूस मार्गों का जायजा लेते हुए संबंधित लोगों से बातचीत की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच भी की गई।
पुलिस प्रशासन ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

