Homeखेल कूदनागपुर वन डे: इंग्लैंड का टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला, हर्षित...

नागपुर वन डे: इंग्लैंड का टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला, हर्षित और यशस्वी का डेब्यू

भारत और इंग्लैंड के बीच नागपुर में हो रहे वन डे मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया है.ये हर्षित राणा और यशस्वी जायसवाल का वनडे क्रिकेट में डेब्यू मैच होगा.नागपुर वनडे के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है-

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जाडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी.

जबकि इंग्लैंड की टीम में ये खिलाड़ी शामिल हैं-बेन डकेट, फ़िल सॉल्ट, जो रूट, हैरी ब्रूक, जॉस बटलर (कप्तान), लियम लिविंगस्टन, जेकेब बेथेल, ब्राइडन कार्स, जोफ़्रा आर्चर, ब्राइडन कार्स और साक़िब महमूद

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वन डे मैचों की सिरीज़ का यह पहला मैच है. इससे पहले भारतीय टीम इंग्लैंड को पांच टी-20 मैचों की सिरीज़ में 4-1 से हरा चुकी है.

RELATED ARTICLES

Most Popular