Homeदेश विदेशनरेंद्र मोदी तीसरी बार बने प्रधानमंत्री, 30 नेताओं ने ली कैबिनेट मंत्री...

नरेंद्र मोदी तीसरी बार बने प्रधानमंत्री, 30 नेताओं ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ

नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है.

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

नरेंद्र मोदी 2014 में पहली बार देश के प्रधानमंत्री चुने गए थे. 2019 में नरेंद्र मोदी दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने.

अब 2024 में नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है.

नरेंद्र मोदी

इमेज स्रोत,ANI

नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए गठबंधन ने 543 में से 293 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाई है.

हालांकि इस बार बीजेपी को अकेले दम पर बहुमत हासिल करने में कामयाब नहीं हो पाई है.

राजनाथ सिंह

नरेंद्र मोदी के शपथ लेने के बाद राजनाथ सिंह ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली.

पिछली सरकार में राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री का पद संभाल चुके हैं.

2014 में बीजेपी सरकार बनने के बाद राजनाथ सिंह गृह मंत्री बने थे. राजनाथ सिंह लखनऊ से सांसद चुने गए हैं.

अमित अनिल चंद्र शाह

अमित अनिल चंद्र शाह ने तीसरे नंबर पर केबिनेट मंत्री के पद की शपथ ली है.

पिछली सरकार में अमित शाह ने केंद्रीय गृह मंत्री का पद संभाला. अमित शाह गुजरात की गांधीनगर सीट से दूसरी बार सांसद चुने गए हैं.

नितिन गडकरी ने चौथे नंबर पर शपथ ली है. उन्होंने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है.

नितिन गडकरी महाराष्ट्र के नागपुर से सांसद चुने गए हैं.

जेपी नड्डा

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है.

जेपी नड्डा फिलहाल राज्यसभा सांसद हैं और पार्टी के रार्ष्ट्रीय अध्यक्ष हैं.

शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है.

शिवराज सिंह मध्य प्रदेश की विदिशा लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं.

निर्मला सीतारमण ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है.

पिछली सरकार में निर्मला सीतारमण ने वित्त मंत्री का पद संभाला है. निर्मला सीतारमण रक्षा मंत्री भी रह चुकी हैं. निर्मला सीतारमण राज्यसभा सांसद हैं.

मनोहर लाल

हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है.

मनोहर लाल पहली बार कैबिनेट मंत्री बने हैं. खट्टर ने मार्च में हरियाणा के सीएम पद से इस्तीफा दिया.

मनोहर लाल हरियाणा की करनाल लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं.

जेडीएस के एस डी कुमारस्वामी ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है.

कुमारस्वामी कर्नाटक के पूर्व सीएम रह चुके हैं. 18वें लोकसभा चुनाव में कुमारस्वामी ने कर्नाटक की मांड्या सीट से जीत दर्ज की है.

कुमारस्वामी भारत के पूर्व पीएम एच डी दैवगौड़ा के बेटे हैं.

पीयूष गोयल

पीयूष गोयल ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है. पीयूष गोयल उत्तरी मुंबई लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं.

पीयूष गोयल नरेंद्र मोदी की पहली दोनों सरकारों में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं.

धमेंद्र प्रधान

धर्मेंद्र प्रधान ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है.

धर्मेंद्र प्रधान पीएम मोदी की पिछली दोनों सरकारों में कैबिनेट मंत्री रहे हैं. वो पेट्रोलियम मंत्री और शिक्षा मंत्री का पद संभाल चुके हैं.

ओडिशा की संबलपुर सीट से धर्मेंद्र प्रधान लोकसभा सांसद चुने गए हैं.

जीतनराम मांझी

बिहार के पूर्व सीएम और हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा के प्रमुख जीतनराम मांझी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है.

जीतनराम मांझी पहली बार कैबिनेट मंत्री बने हैं. वो गया लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं.

राजीव रंजन सिंह

जेडीयू के राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है.

ललन सिंह पहली बार कैबिनेट मंत्री बने हैं. बिहार की मुंगेर लोकसभा सीट से ललन सिंह सांसद चुने गए हैं.

ललन सिंह बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं.

सर्बानंद सोनोवाल

सर्बानंद सोनोवाल ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है.

पिछली सरकार में भी सोनोवाल कैबिनेट मंत्री थे. सोनोवाल असम के सीएम भी रह चुके हैं.

डिब्रूगढ़ लोकसभा सीट से सोनोवाल सांसद चुने गए हैं.

वीरेंद्र कुमार

वीरेंद्र कुमार ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है.

वीरेंद्र कुमार मध्य प्रदेश की टीकमगढ़ लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं. वीरेंद्र कुमार नरेंद्र मोदी की पहली दो सरकारों में भी मंत्री रह चुके हैं.

राममोहन नायडू

टीडीपी के राममोहन नायडू ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है.

राममोहन रायडू आंध्र प्रदेश की श्रीकाकुलम सीट से लोकसभा सांसद चुने गए हैं

प्रह्लाद जोशी

प्रह्लाद जोशी ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है.

प्रह्लाद जोशी नरेंद्र मोदी की पिछली सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं.

जुएल उरांव

जुएल उरांव ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है.

जुएल उरांव ओडिशा की सुंदरगढ़ लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं. जुएल उरांव पीएम मोदी की पहली सरकार में मंत्री रह चुके हैं.

गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है.

गिरिराज सिंह बिहार की बेगुसराए सीट से सांसद चुने गए हैं. गिरिराज सिंह पीएम मोदी की पहली दोनों सरकारों में मंत्री रह चुके हैं.

अश्विनी वैष्णव

अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है.

अश्विनी वैष्णव पिछली सरकार में रेल मंत्री रहे हैं. वो ओडिशा से राज्यसभा सांसद हैं.

ज्योतिरादित्य सिंधिया

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है.

सिंधिया मध्य प्रदेश की गुना सीट से सांसद चुने गए हैं. वो चौथी बार केंद्र सरकार में मंत्री बने हैं.

सिंधिया नरेंद्र मोदी की सरकार में दूसरी बार मंत्री बनने के अलावा यूपीए सरकार की दोनों सरकारों में मंत्री रहे हैं.

2020 में सिंधिया ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वाइन कर ली थी. हालांकि 2019 में सिंधिया गुना से लोकसभा चुनाव हार गए थे.

भूपेंद्र यादव

भूपेंद्र यादव ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है.

भूपेंद्र यादव राजस्थान की अलवर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं.

भूपेंद्र यादव पिछली सरकार में भी कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं. वो दो बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं.

गजेंद्र सिंह शेखावत

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है.

गजेंद्र सिंह शेखावत राजस्थान की जोधपुर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं.

गजेंद्र सिंह शेखावत पीएम मोदी की पिछली सरकार में भी कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं.

अन्नपूर्णा देवी

अन्नपूर्णा देवी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है.

अन्नपूर्णा देवी झारखंड के कोडरमा से सांसद हैं. अन्नपूर्णा देवी दूसरी बार केंद्र सरकार में मंत्री बनी हैं.

किरेन रिजिजू

किरेन रिजिजू ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है.

रिजिजू अरुणाचल प्रदेश से लोकसभा सांसद चुने गए हैं. रिजिजू दो बार राज्यमंत्री और एक बार कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं.

हरदीप सिंह पुरी

हरदीप सिंह पुरी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है.

हरदीप सिंह पुरी उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं. वो नरेंद्र मोदी की पहली दोनों सरकारों में भी मंत्री रहे हैं.

मनसुख मांडविया

मनसुख मांडविया ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है.

पिछली सरकार में मनसुख मांडविया स्वास्थ्य मंत्री रहे हैं.

गुजरात की पोरबंदर लोकसभा सीट से मनसुख मांडविया पहली बार सांसद चुने गए हैं. हालांकि दो बार मनसुख मांडविया राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं.

जी किशन रेड्डी

जी किशन रेड्डी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है.

तेलंगाना की सिकंदराबाद सीट से जी किशन रेड्डी लोकसभा सांसद चुने गए हैं. नरेंद्र मोदी की पिछली सरकार में भी जी किशन रेड्डी केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं.

चिराग पासवान

लोक जनशक्ति (रामविलास) के चिराग पासवान ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है.

चिराग पासवान पहली बार केंद्र सरकार में मंत्री बने हैं. चिराग पासवान बिहार की हाजीपुर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं.

एलजेपी (रामविलास) के पांच सांसदों को 18वें लोकसभा चुनाव में जीत मिली है और उनकी पार्टी का स्ट्राइक रेट 100 फीसदी रहा है.

सीआर पाटिल

सीआर पाटिल ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है.

सीआर पाटिल गुजरात के नवसारी लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं. सीआर पाटिल पहली बार केंद्र सरकार में मंत्री बने हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular