लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने से पहले रविवार की सुबह नरेंद्र मोदी महात्मा गांधी की समाधि पर राजघाट पहुंचे.
मोदी ने महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की.राष्ट्रपति के प्रांगण में नरेंद्र मोदी आज शाम 7.15 बजे अपने मंत्रिमंडल के साथ शपथ लेंगे.राजघाट के बाद नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर पहुंचे, जहां उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित की.
