Homeउत्तर प्रदेश16वीं सीनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप के लिए यूपी टीम घोषित, लखनऊ के...

16वीं सीनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप के लिए यूपी टीम घोषित, लखनऊ के छह खिलाड़ियों को मौका

लखनऊ। 16वीं सीनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की टीम घोषित कर दी गई है। टीम में लखनऊ के छह खिलाड़ियों को जगह मिली है। इनमें लखनऊ हॉस्टल के प्रशिक्षु मोहम्मद कैफ के अलावा आमिर अली, शारदा नंद तिवारी, अरुण साहनी, मनीष साहनी और पीयूष एस. शामिल हैं। झांसी में 10 से 21 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम अपने प्रदर्शन से स्वर्ण पदक जीतने के इरादे से उतरेगी।

यूपी हॉकी संघ के महासचिव और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रजनीश मिश्रा के अनुसार, टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा प्रतिभाओं को भी अवसर दिया गया है। कई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय टीम के प्रशिक्षण शिविरों में हिस्सा ले चुके हैं। ऐसे में टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

पिछली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाली उत्तर प्रदेश की टीम इस बार अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखते हुए खिताब हासिल करना चाहेगी। लखनऊ के खिलाड़ियों पर भी व्यक्तिगत प्रदर्शन के साथ टीम को निर्णायक बढ़त दिलाने की जिम्मेदारी होगी।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारियों के लिए उत्तर प्रदेश की टीम का प्रशिक्षण शिविर गोमतीनगर के विजयंत खंड स्थित मोहम्मद शाहिद हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया गया। शिविर के दौरान खिलाड़ियों ने अभ्यास कर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। लखनऊ हॉस्टल के कोच रजनीश मिश्रा ने कहा कि इस बार टीम का लक्ष्य स्वर्ण पदक जीतना है। टीम में कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं, जिनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश हॉकी टीम

कप्तान: अतुल दीप

खिलाड़ी: पीयूष सत्यकर्णी, प्रशांत कुमार चौहान, मोहम्मद हारिस, अजीत यादव, अजय यादव, आकाश पाल, आशु मौर्य, सुमित कुमार, विशाल सिंह, चंदन यादव, मनीष सहानी, रोहित सिंह चौहान, शारदा नंद तिवारी, मोहम्मद कैफ, मिथलेश कुमार, आमिर अली और अरुण साहनी।

मुख्य कोच: जितेंद्र सिंह भदौरिया

मैनेजर: देवेंदर पाल

सहायक कोच: आयुष द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular