Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन, 2027 चुनाव...

लखनऊ में राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन, 2027 चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान

रिपोर्ट: प्रिय बाजपेयी शुक्ला

राजधानी लखनऊ के चारबाग में शुक्रवार को राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के प्रदेश कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र साहनी ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र साहनी ने कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी आगामी 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।

 

उपेंद्र साहनी ने कहा कि बड़ी राजनीतिक पार्टियां अक्सर गरीब और सामान्य कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ने का मौका नहीं देती हैं। इसके विपरीत उनकी पार्टी ऐसे लोगों को टिकट देने पर प्राथमिकता देगी, जो बीपीएल परिवारों से आते हैं और चुनाव लड़ने की इच्छा रखते हैं।

उन्होंने दावा किया कि अगर उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी की सरकार बनती है तो प्रदेश के चौमुखी विकास के लिए काम किया जाएगा। पार्टी प्रदेश के विकास को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेगी।

इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नीरज कश्यप, युवा प्रदेश अध्यक्ष शमशाद अली, लालजी सिंह, अंशु सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular