Homeउत्तर प्रदेशनवयुग में बी.एससी. विदाई समारोह का भव्य आयोजन......

नवयुग में बी.एससी. विदाई समारोह का भव्य आयोजन……

नवयुग कन्या महाविद्यालय में 07 अप्रैल 2026 को बी.एससी. अंतिम वर्ष की छात्राओं के लिए भावुक एवं उत्साहपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ।

अतिथियों के स्वागत क्रम में प्रो. ऋचा शुक्ला ने प्राचार्या का स्वागत किया, जबकि निर्णायक मंडल में शामिल प्रो. शर्मिता नंदी और प्रो. संगीता कोतवाल का अभिनंदन किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। ‘महाभारत’ आधारित नाटिका ने नारी शक्ति और आत्मनिर्भरता का सशक्त संदेश दिया। वहीं जीनत बानो और प्राची तिवारी की कविताओं ने सभी को भावुक कर दिया।

प्रथम वर्ष की छात्राओं की ‘ड्रीमी डिल्यूजन’ थीम नृत्य प्रस्तुति और “म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के” जैसे जोशीले प्रदर्शन ने खूब तालियां बटोरीं।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘मिस फेयरवेल 2026’ प्रतियोगिता रही।

  • सृष्टि मिश्रा बनीं मिस फेयरवेल
  • प्रज्ञा पटवा प्रथम रनर-अप
  • शताक्षी त्रिवेदी द्वितीय रनर-अप
  • अमनदीप कौर: मिस बेस्ट ड्रेस्ड
  • प्राची तिवारी: मिस बेस्ट स्माइल

प्राचार्या ने छात्राओं को भविष्य के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन अनुष्का और संजना ने प्रभावी ढंग से किया। अंत में छात्राओं ने गुरुजनों का आभार व्यक्त करते हुए यादगार पलों को संजोया।

RELATED ARTICLES

Most Popular