Homeदेश विदेशनेपाल ने भारत समेत 11 देशों से अपने राजदूतों को वापस बुलाया

नेपाल ने भारत समेत 11 देशों से अपने राजदूतों को वापस बुलाया

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल प्रचंड के दिल्ली आने से पहले नेपाल सरकार ने भारत और अमेरिका समेत 11 देशों में काम कर रहे अपने राजदूतों को वापस बुला लिया है.

ये राजदूत नेपाली कांग्रेस के कोटे से नियुक्त हुए थे. पुष्प कमल दाहाल प्रचंड की सरकार की ओर से कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (यूमाले) के साथ गठबंधन के तीन महीने बाद ये फैसला किया गया है. इससे पहले प्रचंड की पार्टी नेपाली कांग्रेस के साथ गठबंधन में थी.

समाचार एजेंसी पीटीआई ने ‘काठमांडू पोस्ट’ की ख़बर के हवाले से कहा है कि भारत में नेपाल के राजदूत डॉ. शंकर शर्मा, अमेरिका में राजदूत श्रीधर खत्री समेत ब्रिटेन, उत्तर कोरिया, क़तर, स्पेन, डेनमार्क, इसराइल, सऊदी अरब, मलयेशिया और पुर्तगाल में नेपाल के राजदूतों को वापस बुला लिया गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular