Homeदेश विदेशयूजीसी नेट समेत इन परीक्षाओं के लिए नई तारीखों का एलान

यूजीसी नेट समेत इन परीक्षाओं के लिए नई तारीखों का एलान

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट 2024, संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी नेट और एनसीईटी परीक्षाओं के लिए नई तारीखों का एलान किया है.नीट-यूजी परीक्षा में गड़बड़ी के बाद ये परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं.

एनटीए के मुताबिक़ यूजीसी नेट 2024 की परीक्षाएं 21अगस्त 2024 से लेकर 4 सितंबर 2024 के बीच होंगीं.

नीट परीक्षा

वहीं संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा 25 से 27 जुलाई 2024 तक होगी. एनसीईटी 2024 की परीक्षा 10 जुलाई 2024 को होगी.

इस बीच, नीट-यूजी परीक्षा में गड़बड़ी की जांच तेजी से चल रही है. सीबीआई की ओर से जांच शुरू होते ही इसमें कई गिरफ़्तारियां हुई हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular