Homeलाइफ़स्टाइलनेचुरली ग्लोइंग स्किन के लिए महंगे प्रोडक्ट्स नहीं, बस डेली रूटीन में...

नेचुरली ग्लोइंग स्किन के लिए महंगे प्रोडक्ट्स नहीं, बस डेली रूटीन में अपनाएं ये 5 आदतें

चमकदार और बेदाग त्वचा हर किसी की चाहत होती है, फिर चाहे लड़का हो या लड़की. आज के दौर में लोग ग्लोइंग स्किन के लिए महंगी क्रीम, सीरम और DIY हैक्स आजमाते रहते हैं. सोशल मीडिया पर दिखने वाले ट्रेंड्स से लोग जल्दी प्रभावित हो जाते हैं और बिना सोचे-समझे नए प्रोडक्ट्स चेहरे पर इस्तेमाल करने लगते हैं, जिसका असर कई बार उल्टा भी पड़ सकता है.

अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन नेचुरली ग्लो करे, बिना ज्यादा मेकअप और एक्स्ट्रा एफर्ट के, तो इसके लिए कुछ बेसिक आदतों को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल करना बेहद जरूरी है. कई लोग ऐसे होते हैं जो बिना मेकअप के भी दमकते नजर आते हैं. उनकी इस नेचुरल चमक के पीछे कुछ आसान लेकिन असरदार रूटीन होता है.

1. स्किन को रखें अंदर से हाइड्रेट

हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए सबसे जरूरी है हाइड्रेशन. सिर्फ मॉइस्चराइजर लगाना ही काफी नहीं होता, त्वचा को अंदर से भी नमी मिलनी चाहिए. इसके लिए दिनभर भरपूर पानी पिएं.
सुबह की शुरुआत गुनगुने पानी से करें, इससे शरीर डिटॉक्स होता है और त्वचा की अशुद्धियां बाहर निकलती हैं. इसके अलावा सौंफ का पानी, नींबू पानी, नारियल पानी और ग्रीन टी जैसे हेल्दी ड्रिंक्स भी फायदेमंद होते हैं.

2. विटामिन और मिनरल से भरपूर डाइट लें

नेचुरल ग्लो के लिए स्किन को सही पोषण मिलना बेहद जरूरी है. विटामिन और मिनरल्स से भरपूर डाइट लेने से कोलेजन बूस्ट होता है और त्वचा की इलास्टिसिटी बनी रहती है.
अपनी डाइट में विटामिन C वाले फल जैसे संतरा, कीवी, बेरीज शामिल करें. साथ ही पालक, गाजर, टमाटर और खीरा जैसी सब्जियां खाएं. प्रोटीन के लिए सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम, अंजीर और अखरोट लेना भी फायदेमंद होता है.

3. रोजाना करें थोड़ा वर्कआउट

डेली वर्कआउट सिर्फ शरीर को फिट रखने के लिए ही नहीं, बल्कि स्किन को यंग और हेल्दी बनाए रखने के लिए भी जरूरी है. एक्सरसाइज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है.
वर्कआउट से शरीर और चेहरे का एक्स्ट्रा फैट भी कंट्रोल में रहता है, जिससे चेहरे के फीचर्स शार्प नजर आते हैं. साथ ही पसीने के जरिए त्वचा में जमा गंदगी बाहर निकल जाती है.

4. CTM रूटीन को न करें नजरअंदाज

स्किन की बाहरी देखभाल भी उतनी ही जरूरी है जितनी अंदरूनी. इसके लिए CTM यानी क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग रूटीन जरूर फॉलो करें.
रात को सोने से पहले चेहरा अच्छी तरह धोएं, क्लींजिंग मिल्क से साफ करें, फिर टोनर लगाएं और आखिर में मॉइस्चराइजर अप्लाई करें. यह रूटीन त्वचा को रिपेयर करने में मदद करता है.

5. सन डैमेज से बचाव है बेहद जरूरी

अगर आप स्किन को लंबे समय तक यंग और ग्लोइंग बनाए रखना चाहते हैं, तो सनस्क्रीन को कभी नजरअंदाज न करें. बाहर निकलने से पहले 30+ या 50+ SPF वाली सनस्क्रीन जरूर लगाएं, चाहे धूप हो या न हो.
यूवी किरणों की वजह से टैनिंग, डार्क स्पॉट्स और समय से पहले एजिंग की समस्या हो सकती है.

महंगे प्रोडक्ट्स और ट्रेंडिंग हैक्स से ज्यादा जरूरी है एक सही और सस्टेनेबल लाइफस्टाइल. अगर आप हाइड्रेशन, सही डाइट, वर्कआउट, CTM रूटीन और सन प्रोटेक्शन को रोजमर्रा की आदत बना लें, तो आपकी स्किन बिना किसी मेकअप के भी नेचुरली चमकती नजर आएगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular