Homeउत्तर प्रदेशएनपीएस स्वास्थ्य पेंशन योजना: पेंशन को सीधे इलाज से जोड़ा जाएगा

एनपीएस स्वास्थ्य पेंशन योजना: पेंशन को सीधे इलाज से जोड़ा जाएगा

नई दिल्ली: अब एनपीएस (NPS) के अंशधारक अपनी पेंशन का उपयोग सीधे स्वास्थ्य खर्च के लिए कर सकेंगे। पीएफआरडीए ने नई एनपीएस स्वास्थ्य पेंशन योजना लॉन्च की है, जिसका मकसद है कि रिटायरमेंट से पहले या बाद में इलाज की जरूरत पड़ने पर अंशधारक कर्ज लेने, बीमा क्लेम या रिश्तेदारों पर निर्भर न रहें।

कौन शामिल हो सकता है?

इस योजना में एनपीएस खाता धारक कोई भी व्यक्ति शामिल हो सकता है। सरकारी और निजी क्षेत्र के कर्मचारी, स्वरोजगार करने वाले लोग और रिटायरमेंट की योजना बना रहे निवेशक सब इसमें शामिल हो सकते हैं। अंशधारक अपनी क्षमता के अनुसार योगदान राशि तय कर सकता है।

इलाज के लिए आसान निकासी

  • ओपीडी या अस्पताल में भर्ती होने पर अंशधारक अपने स्वास्थ्य पेंशन खाते से 25% तक रकम निकाल सकता है।

  • खाते में निकासी से पहले कम से कम ₹50,000 का कोष होना जरूरी है।

गंभीर बीमारियों में पूरी रकम

कैंसर, हार्ट सर्जरी या लंबी इलाज जैसी गंभीर बीमारियों में पूरा पैसा एकमुश्त निकालने की अनुमति होगी। रिटायरमेंट की उम्र का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

40 साल से ऊपर वालों के लिए विशेष सुविधा

40 वर्ष से ऊपर के गैर-सरकारी अंशधारक अपने मौजूदा एनपीएस खाते से 30% तक की रकम स्वास्थ्य पेंशन खाते में ट्रांसफर कर सकते हैं।

पैसा सीधे अस्पताल को जाएगा

निकाली गई राशि सीधे टीपीए या अस्पताल को भुगतान के रूप में जाएगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और दुरुपयोग की संभावना कम होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular