HomeUncategorizedदो दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्र, राम मंदिर निर्माण कार्यों...

दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्र, राम मंदिर निर्माण कार्यों की करेंगे समीक्षा

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। अपने प्रवास के दौरान वह राम मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों और हाल में लागू की गई नई व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करेंगे।

अयोध्या पहुंचने के बाद नृपेंद्र मिश्र ने राम जन्मभूमि परिसर का निरीक्षण शुरू किया। उन्होंने मंदिर के निर्माणाधीन प्रवेश द्वार, परकोटा, यात्री सुविधाओं और अन्य विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

इंजीनियरों और ट्रस्ट पदाधिकारियों के साथ बैठक

शुक्रवार को ही राम जन्मभूमि परिसर में ट्रस्ट पदाधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं के इंजीनियरों के साथ समीक्षा बैठक प्रस्तावित है। बैठक में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और निर्धारित समयसीमा की समीक्षा की जाएगी। साथ ही मंदिर परिसर में हाल ही में लागू की गई नई प्रशासनिक और प्रबंधन संबंधी व्यवस्थाओं पर भी चर्चा होगी।

राम कथा संग्रहालय में भी होगी समीक्षा

शनिवार को नृपेंद्र मिश्र राम कथा संग्रहालय में आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। इस दौरान संग्रहालय परिसर में चल रहे निर्माण और विकास कार्यों का भी आकलन किया जाएगा।इस बैठक में ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव डॉ. कृष्ण मोहन पहली बार आधिकारिक रूप से समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular