चित्तौड़गढ़ Yogi Adityanath रविवार को वीरभूमि Rajasthan पहुंचे। उन्होंने जौहर श्रद्धांजलि समारोह में शामिल होने से पहले Chittorgarh Fort स्थित ऐतिहासिक Kalika Mata Temple, Chittorgarh में दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने मां को चुनरी भेंट कर श्रद्धा निवेदित की और प्रदेश व देशवासियों के मंगल के लिए प्रार्थना की।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने Chittorgarh की वीरभूमि को नमन किया और Rani Padmini के जौहर स्थल भी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां की वीरगाथाओं को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि हम आज इतिहास रचने वाली धरती से साक्षात्कार कर रहे हैं। यह त्याग और बलिदान की परंपरा का प्रतीक है।
जब मुख्यमंत्री जौहर श्रद्धांजलि समारोह में पहुंचे और मंच से संबोधन के लिए खड़े हुए, तो पूरा समारोह स्थल ‘योगी-योगी’ के नारों से गूंज उठा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री Gajendra Singh Shekhawat और राजस्थान सरकार के मंत्री Rajyavardhan Singh Rathore समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
