Homeखेल कूदबेंगलुरु टेस्ट के तीसरे दिन न्यूज़ीलैंड की पहली पारी भारत पर 356...

बेंगलुरु टेस्ट के तीसरे दिन न्यूज़ीलैंड की पहली पारी भारत पर 356 रनों की बढ़त के साथ सिमटी

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच में मेहमान टीम पहली पारी में 402 रनों पर आउट हो गई है. इसी के साथ न्यूज़ीलैंड ने भारत पर 356 की बढ़त हासिल कर ली है.

न्यूज़ीलैंड के लिए रचिन रवींद्र ने शतक लगाते हुए सबसे ज्यादा 134 रन बनाए. रवींद्र ने 157 गेदों पर 13 चौके और 4 छक्के लगाए है.

इसके अलावा ओपनर डेवोन कॉनवे ने 91 रन और टिम साउदी ने 65 रनों की पारी खेली.भारत के लिए कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने तीन-तीन विकेट लिए.इससे पहले भारतीय टीम टेस्ट मैच के दूसरे दिन पहले बैटिंग करते हुए महज़ 46 रनों पर सिमट गई थी.

यह टेस्ट क्रिकेट में भारत का तीसरा कम स्कोर भी है.भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच पहले टेस्ट का पहला दिन बारिश की वजह से रद्द करना पड़ा था.

RELATED ARTICLES

Most Popular