Homeमनोरंजन98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स आज, जानिए कब और कहां देखें लाइव...

98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स आज, जानिए कब और कहां देखें लाइव…

दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार Academy Awards यानी ऑस्कर अवॉर्ड्स का 98वां भव्य समारोह आज आयोजित हो रहा है। यह समारोह Dolby Theatre में होगा, जहां साल 2025 में रिलीज हुई बेहतरीन फिल्मों, कलाकारों और निर्देशकों को सम्मानित किया जाएगा।

अमेरिका में यह कार्यक्रम 15 मार्च की शाम 7 बजे ईस्टर्न टाइम से शुरू होगा। वहीं भारत में दर्शक इसे 16 मार्च की सुबह 4:30 बजे से JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर लाइव देख सकेंगे।

ऑस्कर नाम के पीछे दिलचस्प कहानी

ऑस्कर से जुड़ा एक दिलचस्प तथ्य यह है कि इसका असली नाम “Academy Award of Merit” है। ‘ऑस्कर’ नाम बाद में लोकप्रिय हुआ।

बताया जाता है कि 1930 के दशक में Margaret Herrick ने पहली बार इस ट्रॉफी को देखकर मजाक में कहा था कि यह उनके चाचा ऑस्कर जैसी दिखती है। यही नाम इतना मशहूर हुआ कि 1934 से अखबारों में इस्तेमाल होने लगा और 1939 में अकादमी ने इसे आधिकारिक तौर पर अपना लिया।

ट्रॉफी बेचने पर है सख्त नियम

ऑस्कर ट्रॉफी को लेकर एक सख्त नियम भी है। 1951 के बाद से कोई भी विजेता या उनके वारिस इस ट्रॉफी को खुले बाजार में नहीं बेच सकते। अगर वे इसे बेचना चाहें तो पहले अकादमी को मात्र 1 डॉलर में ऑफर करना होगा।

बेहद खास होती है ट्रॉफी की बनावट

ऑस्कर ट्रॉफी करीब 13.5 इंच यानी लगभग 34 सेंटीमीटर ऊंची होती है और इसका वजन करीब 3.85 किलोग्राम होता है। यह कांसे से बनी होती है, जिस पर 24 कैरेट सोने की परत चढ़ाई जाती है।इसी वजह से ऑस्कर सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि दुनिया भर के फिल्म कलाकारों के लिए सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular