तीसरे वनडे मैच के दौरान Pakistan national cricket team ने विवादित DRS को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। पाकिस्तान टीम ने मैच रेफरी Neeyamur Rashid से बांग्लादेश द्वारा आखिरी ओवर में लिए गए रिव्यू पर आपत्ति जताई है।मामला तब सामने आया जब ऑन-फील्ड अंपायर Kumar Dharmasena ने सेकंड लास्ट गेंद पर Bangladesh national cricket team को रिव्यू लेने की अनुमति दी। पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट का आरोप है कि बांग्लादेश ने बड़ी स्क्रीन पर रीप्ले देखने के बाद रिव्यू लिया, जो नियमों के खिलाफ माना जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान का कहना है कि बांग्लादेश को 15 सेकंड से ज्यादा समय बीतने के बाद भी रिव्यू लेने की इजाजत दी गई। मैच खत्म होने के बाद पाकिस्तान के हेड कोच Mike Hesson ने इस मामले को लेकर मैच रेफरी से मुलाकात की और आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई।
हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि Pakistan Cricket Board इस शिकायत से क्या नतीजा चाहता है। बताया जा रहा है कि मैच रेफरी ने हेसन से बातचीत के दौरान स्पष्ट किया कि इस फैसले से मेजबान टीम को कोई अनुचित फायदा नहीं मिला।
क्या था पूरा मामला
यह घटना पाकिस्तान की पारी के आखिरी ओवर में हुई, जब टीम को जीत के लिए 2 गेंदों में 12 रन चाहिए थे और स्ट्राइक पर कप्तान Shaheen Afridi मौजूद थे। उस समय गेंदबाजी कर रहे Rishad Hossain ने लेग साइड पर गेंद डाली, जिसे अंपायर ने वाइड करार दिया। इसके बाद ही रिव्यू को लेकर विवाद खड़ा हो गया।
