HomeमनोरंजनMMS वीडियो लीक विवाद के बाद एक बार फिर खबरों में पाकिस्तानी...

MMS वीडियो लीक विवाद के बाद एक बार फिर खबरों में पाकिस्तानी टिक टॉक स्टार

पाकिस्तानी टिक टॉक स्टार मिनाहिल मलिक खबरों में बनी हुई हैं. अगस्त महीने में उन्होंने एक डांस वीडियो शेयर किया था, जो कि अब काफी वायरल हो रहा है. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा था- क्योंकि ये ट्रेंड में है. उन्होंने इसके साथ हार्ट इमोजी बनाए थे. वीडियो को अभी तक 4.1 मिलियन व्यूज मिल गए हैं.

इस डांस वीडियो में वो ब्लैक कलर के टॉप और ब्लू डेनिम में नजर आ रही हैं. उन्होंने काला चश्मा लगाया है और मिडिल पार्टेड हेयर रखे हैं.  वो Megan Thee Stallion के सॉन्ग पर डांस करती दिखीं.

विवादों में रहीं मिनाहिल मलिक

बता दें कि अक्टूबर के महीने में वो विवादों में आ गई थीं. उनका कथित तौर पर बॉयफ्रेंड के साथ एक इंटीमेट वीडियो वायरल हुआ था. जिसे कुछ लोगों ने पब्लिसिटी स्टंट बताया था. हालांकि, कुछ लोग उनके सपोर्ट में खड़े हुए थे. मिनाहिल ने इस वीडियो की ऑथेंटिसिटी से इंकार किया था और शिकायत दर्ज करवाई थी.

पाकिस्तानी एक्टर मिशी खान ने मिनाहिल की आलोचना की थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि फेम के लिए मिनाहिल इतना नीचे गिर गई हैं. मिशी खान ने बिना नाम लिए लिखा था- ये देखकर शर्म आ रही है कि इंफ्लुएंसर फेम पाने के लिए इतने नीचे लेवल तक गिर गए हैं. वो अपनी फैमिली, पेरेंट्स और समाज का अपमान कर रहे हैं. उन्हें सोशल मीडिया यूज करने से बैन करना चाहिए.

जब मिनाहिल को बहुत ज्यादा आलोचना मिली तो उन्होंने सोशल मीडिया को बाय बोल दिया था. उन्होंने पोस्ट कर लिखा था- बाय बोलना बहुत मुश्किल होता है, मैं छोड़ रही हूं. आप लोगों को बहुत मिस करूंगी. ध्यान रखिएगा. इसके बाद से वो सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular