एक अगस्त तक भारत पेरिस ओलंपिक में तीन कांस्य पदक जीत चुका है. छठे दिन (1 अगस्त) को भारतीय निशानेबाज स्वप्निल कुसाले 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन शूटिंग में कांस्य पदक जीता था.
सातवें दिन यानी 2 अगस्त को भारतीय खिलाड़ियों का कोई मेडल इवेंट नहीं है. लकिन कई भारतीय खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं.
लक्ष्य सेन बैडमिंटन में क्वॉर्टर फाइनल मुकाबला खेलने उतरेंगे. शूटिंग में मनु भाकर 25 मीटर पिस्टल इवेंट में हिस्सा लेंगी.
शूटिंग में ही ईशा सिंह भी क्वालिफिकेशन राउंड में हिस्सा लेंगी. तीरंदाजी में भारत के धीरज और अंकिता मिश्रित वर्ग के प्रीक्वार्टर में भाग लेंगे. भारतीय हॉकी टीम का मुकालबा ऑस्ट्रेलिया से होगा.
