Homeखेल कूदपेरिस ओलंपिक: हॉकी में अर्जेंटीना के ख़िलाफ़ भारत का मैच 1-1 से...

पेरिस ओलंपिक: हॉकी में अर्जेंटीना के ख़िलाफ़ भारत का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा

पेरिस ओलंपिक के पुरुष हॉकी ग्रुप स्टेज मुक़ाबले में भारत ने अर्जेंटीना के ख़िलाफ़ 1-1 से ड्रॉ खेला है.

ग्रुप स्टेज में भारत का यह दूसरा मुक़ाबला था. मैच के दूसरे क्वार्टर में अर्जेंटीना ने पहला गोल किया था. मैच के आख़िरी पलों में भारतीय टीम ने वापसी की.

मैच में जब आख़िरी दो मिनट शेष थे तो कप्तान हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर को भुनाया और गोल किया. इस गोल की बदौलत भारत 1-1 से बराबरी करने में कामयाब रहा और मैच ड्रॉ हुआ.

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में अपने पहले मुक़ाबले में जीत हासिल की थी.

भारत ने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया था.

RELATED ARTICLES

Most Popular