Homeउत्तर प्रदेशपीईटी परीक्षा की तैयारियों का डीआईओएस ने लिया जायजा, दो केंद्रों पर...

पीईटी परीक्षा की तैयारियों का डीआईओएस ने लिया जायजा, दो केंद्रों पर 768 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

रिपोर्ट: दीपक अवस्थी

अजीतमल, औरैया। पीईटी परीक्षा को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कमलेश कुमार पांडेय ने अजीतमल स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों और प्रधानाचार्यों को परीक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीआईओएस ने बताया कि अजीतमल में जनता इंटर कॉलेज और जनता महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। दोनों केंद्रों पर 384-384 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इस तरह अजीतमल के दोनों परीक्षा केंद्रों पर कुल 768 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक ने परीक्षा कक्षों, सीसीटीवी कैमरों, परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था, स्ट्रांग रूम और सुरक्षा इंतजामों को देखा।

उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त कर ली जाएं, जिससे परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने महिला और पुरुष परीक्षार्थियों के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही मुख्य द्वार पर अलग-अलग तलाशी व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

डीआईओएस ने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। सभी केंद्र व्यवस्थापक निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराएं।

RELATED ARTICLES

Most Popular