Homeदेश विदेशपीएम मोदी ने स्वीकार की ताइवान के राष्ट्रपति की बधाई, चीन ने...

पीएम मोदी ने स्वीकार की ताइवान के राष्ट्रपति की बधाई, चीन ने दर्ज करवाया विरोध

पीएम नरेंद्र मोदी ने ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग के बधाई संदेश पर प्रतिक्रिया दी है. लेकिन चीन ने पीएम मोदी की प्रतिक्रिया पर विरोध दर्ज करवाया है.

चीन की समाचार एजेंसी ग्लोबल टाइम्स से विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा, “चीन ताइवान के नेता को दी गई पीएम नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया पर विरोध दर्ज करवाता है. जिन भी देशों के चीन के साथ राजनयिक संबंध हैं उनके नेताओं की ताइवान के नेताओं के साथ आधिकारिक बातचीत का चीन हमेशा विरोध करता है.”

“दुनिया में सिर्फ एक चीन है. भारत ने वन-चाइना सिद्धांत के संबंध में गंभीर राजनीतिक प्रतिबद्धताएं दिखाई हैं. उसे ताइवान के अधिकारियों की राजनीतिक योजनाओं के बारे में सतर्क रहना चाहिए और वन-चाइना सिद्धांत का उल्लंघन करने वाली किसी भी बात से बचना चाहिए.”

ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी चुनावी जीत पर मेरी बधाई. हम ताइवान और भारत की साझेदारी को बढ़ाने के लिए तत्पर हैं. हम व्यापार, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में भी सहयोग के लिए तैयार हैं.”

पीएम मोदी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “आपकी शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया लाई चिंग. मैं लाभकारी आर्थिक और तकनीकी साझेदारी की दिशा में काम करने की आशा करता हूं.”

RELATED ARTICLES

Most Popular