Homeउत्तर प्रदेशपीएम मोदी के नेतृत्व और सीएम योगी की अगुवाई में यूपी बना...

पीएम मोदी के नेतृत्व और सीएम योगी की अगुवाई में यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी से लगातार तीसरी बार सांसद चुने गए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहयोग से प्रदेश ने विकास की नई इबारत लिखी है। डबल इंजन सरकार के प्रयासों से उत्तर प्रदेश आज देश के सबसे तेजी से बढ़ते राज्यों में शामिल होकर ‘ग्रोथ इंजन’ के रूप में उभरा है।

प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की जोड़ी ने प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, उद्योग, स्वास्थ्य और धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक परियोजनाओं को धरातल पर उतारा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर), गंगा एक्सप्रेसवे, नमो भारत रैपिड रेल, एम्स गोरखपुर, फर्टिलाइजर कारखाना, सेमीकंडक्टर यूनिट, सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना और केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना जैसी योजनाओं ने यूपी को नई पहचान दी है।

आस्था और विकास का बना संगम

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण संभव हुआ। उन्होंने राम मंदिर का भूमिपूजन और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न कराया। वहीं काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के निर्माण ने वाराणसी को विश्वस्तरीय धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान दिलाई। प्रयागराज महाकुंभ-2025 में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी ने उत्तर प्रदेश को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दी।

एयरपोर्ट और एक्सप्रेसवे से बदली तस्वीर

प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री योगी की मौजूदगी में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) की सौगात प्रदेश को दी। इसके अलावा महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अयोध्या और कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भी विकास किया गया। 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे ने प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों को जोड़ने का मार्ग प्रशस्त किया।

वाराणसी में विकास परियोजनाओं की सौगात

पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं दीं। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, ट्रेड फैसिलिटी सेंटर, सिगरा स्टेडियम, रिंग रोड, रोपवे, फ्लाईओवर और घाटों के पुनर्विकास जैसी परियोजनाओं ने शहर की तस्वीर बदल दी।

गोरखपुर को मिला एम्स और फर्टिलाइजर प्लांट

पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास को गति देते हुए प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर फर्टिलाइजर कारखाने को पुनर्जीवित किया। साथ ही गोरखपुर एम्स की स्थापना से पूर्वांचल, बिहार और नेपाल के लाखों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलीं।

रैपिड रेल और मेट्रो का विस्तार

22 फरवरी 2026 को मेरठ में नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो सेवा का शुभारंभ किया गया। यह परियोजना प्रदेश में आधुनिक और तेज सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था का नया अध्याय साबित हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular