लखनऊ में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना मड़ियाव इलाके की है. युवक मड़ियाव के फैजूल्लागंज इलाके का रहने वाला था. आनन- फानन में लोगों ने उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई.
बता दे कि ओसामा की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी. पुलिस ने इस मामला को लेकर बड़ा खुलास किया है.
मड़ियाव पुलिस और DCP की क्राइम टीम ने सोमवार को 2 हत्यारो क़ो गिरफ्तार किया है. पुलिस ने फैजूल्लागंज निवासी मो0 क़ासिम उर्फ़ मन्ना और मो0 शयान को गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने ओसामा की हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि आपसी रंजिश की वजह से अबू ऊमामा उर्फ़ ओसामा की चाकू गोदकर कर हत्या कर दी गई. पुलिस ने कहा कि हत्यारे हत्या से कुछ देर पहले टॉन्ट मारने क़ो लेकर भड़के थे. जिसके बाद बदला लेने के भावना से ओसामा क़ो मौत के घाट उतार दिया. पुलिस टीम ने हत्यारों के पास से हत्या में इस्तेमाल 2 चाक़ू और खून से सनी शर्ट बरामद किया है.
