Homeबिहारपटना में नीट छात्रा की मौत पर सियासी घमासान, CBI जांच पर...

पटना में नीट छात्रा की मौत पर सियासी घमासान, CBI जांच पर तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा

बिहार की राजधानी पटना में नीट की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। राज्य सरकार द्वारा मामले की CBI जांच की सिफारिश किए जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला है।

तेजस्वी यादव ने इस फैसले को बिहार सरकार के “भ्रष्ट और समझौतावादी सिस्टम” की नाकामी बताया है।

CBI को केस सौंपना प्रशासन की विफलता: तेजस्वी

शनिवार को जारी बयान में तेजस्वी यादव ने कहा कि“नीट छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या जैसे गंभीर मामले का खुलासा करने के बजाय सरकार ने जांच CBI को सौंप दी। यह साबित करता है कि बिहार का प्रशासनिक तंत्र अयोग्य, भ्रष्ट और पूरी तरह अनप्रोफेशनल हो चुका है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार बलात्कार और हत्या जैसे मामलों की जांच करने में भी सक्षम नहीं है।

अपराधियों को पकड़ने के दावे खोखले

तेजस्वी यादव ने कहा कि“एनडीए सरकार और उसके मंत्री दिन-रात अपराधियों को पकड़ने की डींगे हांकते रहते हैं, लेकिन हकीकत में यह करप्ट और कंप्रोमाइज सिस्टम अपराधियों को बचाने का काम करता है।”

उन्होंने नवरुणा कांड का जिक्र करते हुए कहा कि कई मामलों में CBI सालों तक जांच के बाद भी न तो अपराधियों को पकड़ पाई और न ही न्याय दिला सकी।

‘जंगलराज’ कहने वाले अब कहां हैं?

तेजस्वी ने सवाल उठाया कि

  • चुनाव के समय “जंगलराज” का नारा देने वाले लोग अब चुप क्यों हैं?

  • बिहार की ध्वस्त कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी कौन लेगा?

  • क्या एक बार फिर हेडलाइन मैनेजमेंट के जरिए जनता का ध्यान भटकाया जाएगा?

उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच पहले से ही SIT कर रही थी और कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया था।

सरकार ने CBI जांच की सिफारिश क्यों की?

शुक्रवार को मृतका के परिजनों ने डीजीपी से मुलाकात की थी। इसके बाद शनिवार सुबह डिप्टी सीएम सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि राज्य सरकार ने मामले की जांच CBI से कराने की अनुशंसा की है।इस घोषणा के बाद से ही बिहार की राजनीति में तेज बहस और आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular