प्रयागराज कुंभ में माघ पूर्णिमा स्नान को लेकर उत्तर प्रदेश प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर खास निर्देश जारी किए हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार के एक्स हैंडल पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, 11 फरवरी 2025 को सुबह 4 बजे से मेला क्षेत्र को ‘नो व्हीकल जोन’ घोषित किया गया है। साथ ही प्रशासन ने बताया कि श्रद्धालुओं के वाहन केवल निर्धारित पार्किंग क्षेत्रों में पार्क किए जाएंगे।
इस दौरान, केवल आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं को ही मेला क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति होगी।
श्रद्धालुओं के आवागमन में कोई रुकावट न हो, इसके लिए 11 फरवरी की शाम 5 बजे से पूरे प्रयागराज शहर को भी ‘नो व्हीकल जोन’ घोषित किया जाएगा, और इस दौरान केवल आपातकालीन सेवाओं को इस नियम से छूट मिलेगी।
यूपी प्रशासन ने बताया कि यह विशेष यातायात व्यवस्था 12 फरवरी तक माघ पूर्णिमा स्नान के समाप्त होने तक लागू रहेगी।
