मथुरा। कृष्ण नगरी मथुरा में होली का उत्सव शुरू हो गया है। विशेष रूप से बरसाना में आयोजित होने वाली विश्व प्रसिद्ध लड्डू मार होली के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस बार प्रशासन ने लगभग 25 लाख लोगों के आने का अनुमान लगाकर बड़े स्तर पर तैयारियां की हैं।
प्रशासन की तैयारियां
-
24 से 26 फरवरी तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा।
-
शहर के बाहर पार्किंग व्यवस्था की गई है ताकि श्रद्धालु अपनी गाड़ियों को खड़ा कर आसानी से आगे बढ़ सकें।
-
पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष योजना बनाई है।
ट्रैफिक डायवर्जन योजना
-
गोवर्धन चौराहा और मंडी चौराहा से भूतेश्वर की ओर जाने वाला मार्ग बंद रहेगा।
-
रोडवेज़ बसें मालगोदाम रोड से आवागमन कर सकेंगी।
-
भूतेश्वर तिराहा और मसानी तिराहा पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
-
छाता से बरसाना आने वाले भारी कमर्शियल वाहन बरसाना अंडरपास हाईवे और नंदगांव कोसी मार्ग से प्रतिबंधित रहेंगे।
-
गोवर्धन से बरसाना जाने वाले वाहनों को नीम गाँव तिराहा के पास रोका जाएगा।
-
रोडवेज़ और नगर निगम की बसें केवल जुनसुटी पार्किंग तक ही जा सकेंगी।
-
कोसी से बरसाना होकर गोवर्धन जाने वाले वाहनों को छाता की ओर डायवर्ट किया गया है।
-
नंदगांव में राणा प्याऊ तिराहा, जिंदल तिराहा, कामां भरतपुर मार्ग और छाता हाईवे से आने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
