Homeदेश विदेशप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अदा किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का शुक्रिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अदा किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का शुक्रिया

तीन दिवसीय रूस और ऑस्ट्रिया के दौरे पर पहुंचे भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्रेमलिन में ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के साथ एक बैठक में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने पुतिन का शुक्रिया भी अदा किया.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “महामहिम और मेरे मित्र, मैं आपका इस स्वागत के लिए, सम्मान के लिए, हृदय से बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं.”

मोदी ने आगे कहा, “चुनावों में अभूतपूर्व विजय भारत में हमें मिली और उसके बाद आपने हमें जो शुभकामनाएं दीं, उसके लिए भी मैं आपका बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं.”

“मार्च में आपने भी चुनावों में भव्य विजय प्राप्त की. मेरी तरफ से आपको फिर से एक बार बहुत-बहुत शुभकामनाएं.”

आतंकवाद के मुद्दे को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “पिछले 40-50 साल से भारत आतंकवाद को झेल रहा है. आतंकवाद कितना भयानक होता है कितना घिनौना होता है वो हम 40 साल से भुगत रहे हैं.”

“ऐसे में जब मॉस्को में आतंकवादी घटनाएं घटीं, दागेस्तान में जब आतंकवादी घटनाएं घटीं उसका दर्द कितना गहरा होता है मैं उसकी कल्पना कर सकता हूं. और मैं हर प्रकार के आतंकवाद की निंदा करता हूं.”

पीएम मोदी ने कहा,”पिछले 2.5 दशकों से मेरा रूस के साथ-साथ आपके के साथ भी संबंध रहा है. करीब 10 साल में हम 17 बार मिल चुके हैं. पिछले 25 वर्षों में हमारी लगभग 22 द्विपक्षीय बैठकें हुई हैं. यह हमारे संबंधों की गहराई को दर्शाता है.”

RELATED ARTICLES

Most Popular