वैलेंटाइन वीक में 5वां दिन प्रॉमिस डे के रूप में मनाया जाता है. ऐसे में हर साल 11 फरवरी को कपल्स प्रॉमिस डे मनाते हैं. हालांकि, कई बार लोगों को समझ नहीं आता है कि वो इस खास मौके पर पार्टनर को विश कैसे करें. हर साल कुछ नया करने की चाहत में लोग सिंपल सी चीज भूल जाते हैं और वो है बेहतरीन तरीके से पार्टनर को हैप्पी प्रॉमिस डे विश करना है. इसी क्रम में आपकी एक छोटी सी गलती से आपका पूरा प्लान खराब हो सकता है.

वादे कागज़ पर लिखने के लिए नहीं होते, उन्हें दिल में बसाया जाता है और ज़िन्दगी भर निभाया जाता है.”

मैं तुमसे कोई दिखावटी वादा नहीं करूँगा, पर इतना ज़रूर कहूँगा कि जब भी पलटकर देखोगे, मुझे अपने साथ पाओगे.

रिश्ते वादों से नहीं, भरोसे से चलते हैं… और मैं तुमसे वादा करता हूँ कि तुम्हारा भरोसा कभी नहीं टूटने दूँगा.

मैं तुमसे वादा नहीं करूँगा कि ज़िन्दगी में कभी आँसू नहीं आएंगे, लेकिन ये ज़रूर कहूँगा कि हर आँसू से पहले मैं तुम्हारा सहारा बन जाऊँगा.

कभी अगर तुम खुद को अकेला महसूस करो, तो याद रखना, मैं वो इंसान हूँ जिसने तुम्हारे साथ रहने का वादा किया है.
