Homeदेश विदेशइमरान ख़ान की पार्टी पर बैन की योजना पर पीटीआई ने सेना...

इमरान ख़ान की पार्टी पर बैन की योजना पर पीटीआई ने सेना पर साधा निशाना

पाकिस्तान सरकार के तहरीक-ए-इंसाफ़ (पीटीआई) दल पर प्रतिबंध लगाने की योजना पर पीटीआई ने जवाब दिया है.

पीटीआई ने सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स पर सीधे पाकिस्तान के सेना प्रमुख को निशाने पर लिया है.

पीटीआई ने लिखा है, “आठ फ़रवरी को तहरीक-ए-इंसाफ़ को मिले जनमत की वापसी से जनरल आसिम मुनीर और उनकी कठपुतली हुकूमत की बदहवासी बढ़ती जा रही है. जिसके बाद वो तहरीक-ए-इंसाफ़ पर पाबंदी लगाने का दिन में ख़्वाब देखना शुरू हो गए हैं.”

“जनरल आसिम मुनीर होश में आएं और संविधान से खिलवाड़ बंद करके पाकिस्तान की बुनियादों को मत हिलाएं.”

“कोई भी पाकिस्तानी देशभक्त देश के सबसे बड़े और लोकप्रिय संगठन पर पाबंदी नहीं सोच सकता. ये करना पाकिस्तान की बुनियादों को हिलाने और देश को गृह युद्ध में भेजने जैसा है.”

“हमुदुर रहमान आयोग की रिपोर्ट से सीखें और आग से खेलना बंद करें.”

“आपके अहंकार को संतुष्ट करने के लिए देश का नुक़सान देश बर्दाश्त नहीं करेगा.”

RELATED ARTICLES

Most Popular