Homeदेश विदेशपुतिन ने बताया- यूक्रेन पर किस मिसाइल से किया गया था हमला

पुतिन ने बताया- यूक्रेन पर किस मिसाइल से किया गया था हमला

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कहना है कि गुरुवार की सुबह यूक्रेनी शहर निप्रो पर अटैक यूक्रेनी हमलों का जवाब था. इसके साथ ही पुतिन ने उन देशों को सीधे चेतावनी भी दी है जो यूक्रेन को हथियार दे रहे हैं.

पुतिन ने कहा, “यूक्रेन ने अमेरिका और ब्रिटेन की दिए हुए लंबी दूरी के हथियारों और मिसाइलों से रूस के इलाकों को निशाना बना कर हमले किए थे. गुरुवार को निप्रो पर किया गया रूसी हमला उसी का जवाब था. ”

पुतिन ने चेतावनी भरे अंदाज़ में कहा, “रूस ऐसे देशों के सैन्य ठिकानों पर भी हमला कर सकता है जो अपने हथियारों को ऐसे मक़सद के लिए इस्तेमाल करने की मज़ूरी दे रहे हैं.”

निप्रो हमले के बारे में जानकारी देते हुए पुतिन ने बताया, “यह हमला एक मध्यम दूरी की मिसाइल से किया गया था, जिसका कोड नेम- ओरेशनिक है. ये मिसाइल 10 मैक यानी 2.5 से 3 किलोमीटर प्रति सेकेंड की रफ़्तार से अपने निशाने तक पहुंची थी.”

पुतिन ने यह भी कहा कि रूस “किसी भी घटनाक्रम के लिए तैयार है. अगर किसी को अभी भी इस पर शक है, तो उन्हें नहीं करना चाहिए. हमेशा जवाब दिया जाएगा.”

RELATED ARTICLES

Most Popular