Homeउत्तर प्रदेशराधाष्टमी पर 5 घंटे अधिक समय तक दर्शन देंगी ब्रज की महारानी...

राधाष्टमी पर 5 घंटे अधिक समय तक दर्शन देंगी ब्रज की महारानी राधा रानी

राधाष्टमी पर्व को लेकर बरसाना धुमधाम से मनाया जाता है. राधा रानी के जन्म उत्सव की धूम बरसाना सहित पूरे ब्रज में सुनाई दे रही है. राधाष्टमी का दिन बरसाना के लिए एक बड़े त्योहार का दिन होता है, क्योंकि इस दिन ब्रज की महारानी भ्रषभानु दुलारी राधा रानी का जन्म उत्सव होता है. बरसाना में राधा अष्टमी पर्व के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है, साथ ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

इस बार राधा रानी के दर्शन के लिए भक्तों के लिए रोपवे की सुविधा चालू रहेगी. राधा अष्टमी के पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है. पुलिस और प्रशासन के वरिष्ट अधिकारी लगातार जिम्मेदारी तय कर रहे हैं. अधिकारी लगातार बैठक सुरक्षा को सख्त करने के निर्देश दे रहे हैं. साथ ही श्रद्धालुओं को असुविधा न हो इसको लेकर भी तैयारी की गई है.

श्रद्धालुओं को ब्रज महारानी के दर्शन में असुविधा न हो, इसके लिए जलाभिषेक, मंगला आरती और दर्शन के समय को बढ़ाया गया है. इस बार राधा रानी पांच घंटे से ज्यादा समय तक भक्तों को दर्शन देंगी. भीड़ एक साथ जमा न ही इसके लिए एकल रास्ता बनाया गया है, जहां से श्रद्धालु लगातार चलते रहेंगे. मेला क्षेत्र को 7 जॉन और 18 सेक्टर में विभाजित किया गया है.

बरसाना में 86 जगह बेरी गेट बनाए गए हैं, जिस पर पुलिस बल तैनात रहेगा. इसके साथ ही बरसाना में राधाष्टमी के पर्व पर बरसाना में स्वास्थ्य शिविर भी लगाए गए है. बरसाना में में एंबुलेंस तैनात की गई है साथ ही 36 डॉक्टर की भी ड्यूटी लगाई गई है.

ब्रज की महारानी राधा रानी का जन्म उत्सव 11 सितंबर को है और लाखों की संख्या भक्त श्रद्धालु बरसाना पहुंचेंगे. राधा अष्टमी पर राधा रानी हीरे मोती जड़ित पोशाक धारण करेंगी. राधा रानी हीरो का हार धारण करेंगी साथ ही राधा रानी श्रंगार आरती पर 80 लाख रुपए से अधिक के आभूषण धारण करेंगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular