HomeUncategorizedराहुल गांधी ने संसद में पीएम मोदी को दिखाने का किया ऐलान,...

राहुल गांधी ने संसद में पीएम मोदी को दिखाने का किया ऐलान, नरवणे की किताब बनेगी ‘सबूत’

नई दिल्ली, 4 फरवरी: लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को संसद के बाहर पत्रकारों से बातचीत में ऐलान किया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने पूर्व सेना प्रमुख जनरल (रि) एम.एम. नरवणे की किताब पेश करेंगे। राहुल का कहना है कि इस किताब में 2020 के कैलाश रीज विवाद के दौरान सेना और केंद्र सरकार के बीच हुई घटनाओं का पूरा विवरण मौजूद है।

राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें बताया गया था कि इस किताब को संसद में कोट नहीं किया जा सकता, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि इसमें घटनाओं की मुख्य लाइन स्पष्ट रूप से लिखी गई है। उन्होंने बताया कि नरवणे ने तत्कालीन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, गृहमंत्री अमित शाह और NSA से संपर्क किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

राहुल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रहे और सेना को यह कह दिया कि “जो उचित लगे, वही करें।” राहुल गांधी ने कहा, “नरवणे जी ने किताब में लिखा है कि उस समय मैं बिल्कुल अकेला और असहाय था। जब पीएम सदन में आएंगे, मैं व्यक्तिगत तौर पर उन्हें यह किताब दूंगा।”

इस बयान के साथ राहुल गांधी ने सरकार पर सीमा सुरक्षा और आपात कार्रवाई के मामले में जवाबदेही नहीं निभाने का आरोप भी लगाया।

RELATED ARTICLES

Most Popular