Homeदेश विदेशराहुल गांधी ने तमिलनाडु के बीएसपी प्रमुख की हत्या पर कही ये...

राहुल गांधी ने तमिलनाडु के बीएसपी प्रमुख की हत्या पर कही ये बात

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने तमिलनाडु के बहुजन समाज पार्टी प्रमुख की हत्या पर ट्वीट कर दुःख जताया है.

राहुल ने लिखा है, ”के. आर्मस्ट्राँग की नृशंस हत्या से गहरा आघात लगा है. मैं उनके परिवार, दोस्तों और समर्थकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ.”

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट के ज़रिए कहा कि तमिलनाडु के कांग्रेस नेता राज्य सरकार के लगातार संपर्क में हैं और मुझे यक़ीन है कि सरकार गुनहगारों को जल्द ही सजा दिलाएगी.

शुक्रवार शाम को तमिलनाडु में बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के. आर्मस्ट्राँग की हत्या कर दी गई. के.आर्मस्ट्राँग की हत्या चेन्नई में उनके घर के बाहर हुई है.

इस हत्या के बाद बीएसपी के समर्थकों ने चेन्नई में प्रदर्शन और नारेबाज़ी भी की है.

चेन्नई उत्तर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त असरा गर्ग ने पत्रकारों से बातचीत में बताया है कि इस मामले में अब तक 8 संदिग्धों को हिरासत में लिया है और घटना की जाँच के लिए दस टीमें बनाई हैं.

इस हत्या के बाद बीजेपी ने कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला है.

RELATED ARTICLES

Most Popular