Homeदेश विदेशराहुल गांधी ने संसद में दिखाई भगवान शिव की तस्वीर, स्पीकर के...

राहुल गांधी ने संसद में दिखाई भगवान शिव की तस्वीर, स्पीकर के टोकने पर सदन में हंगामा

सोमवार को संसद सत्र के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भाषण के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला. राहुल गांधी ने अपने भाषण के बीच भगवान शिव की तस्वीर दिखाई, जिसके बाद स्पीकर ओम बिड़ला ने उन्हें रोका.

इसके बाद स्पीकर और विपक्षी सदस्यों में नोकझोंक शुरू हो गई. राहुल गांधी ने कहा कि क्या वो यह तस्वीर नहीं दिखा सकते हैं.

इस पर स्पीकर ओम बिड़ला ने संसदीय कार्यवाही के नियमावली का हवाला दिया और कहा कि नियमों के मुताबिक संसद में किसी प्लेकार्ड या तस्वीर को नहीं दिखाया जा सकता है.

राहुल गांधी ने कहा, “क्या इस सदन में शिव भगवान की तस्वीर दिखाना मना है.”

राहुल गांधी ने कहा, “हमें शिवजी से प्रोटेक्शन मिली और यही बात चित्र दिखाकर समझाना चाहता हूं, लेकिन आप इसे दिखाने नहीं दे रहे.”राहुल गांधी ने कहा कि उनके पास और कई चित्र हैं, जिन्हें वो दिखाना चाहते हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular