Homeउत्तर प्रदेशवॉर रूम से रेल मंत्री ने दिया नया निर्देश, महाकुंभ में आए...

वॉर रूम से रेल मंत्री ने दिया नया निर्देश, महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं को होगा फायदा

महाकुंभ में ट्रेनों से आने-जाने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधाओं पर नई दिल्ली स्थित रेल भवन में बने वॉर रूम से नजर रखी जा रही है. बुधवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वॉर रूम पहुंचे. उन्होंने वहां पहुंचकर प्रयागराज के आठ रेलवे स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन की स्थिति की समीक्षा की. इस बीच रेल मंत्री ने सभी दिशाओं में तीर्थयात्रियों के लिए ट्रेनें उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं.

 

रेल मंत्री ने अश्विनी वैष्णव, सीईओ और सीआरबी सतीश कुमार के साथ बुधवार रात करीब 9 बजे रेल भवन के वॉर रूम पहुंचे. उन्होंने प्रयागराज की गाड़ियों की मॉनिटरिंग कर अधिकारियों महाकुंभ के श्रद्धालुओं को पूरी सुविधा दिए जाने के निर्देश दिए. साथ ही स्पेशल गाड़ियों का लगातार परिचालन किए जाने को भी कहा. रेल मंत्री ने प्रयागराज मंडल को यात्रियों की भीड़भाड़ कम करने और यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का निर्देश दिया.

RELATED ARTICLES

Most Popular