Homeउत्तर प्रदेशराज्य मुख्यालय पत्रकारों की समस्याओं पर मंथन, कई अहम मांगें उठीं

राज्य मुख्यालय पत्रकारों की समस्याओं पर मंथन, कई अहम मांगें उठीं

राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की बैठक में पत्रकारों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष शशि नाथ दुबे ने कहा कि प्रदेश के पत्रकारों की समस्याओं से मुख्यमंत्री और शासन को अवगत कराया जाएगा।

उन्होंने मांग रखी कि मेयर से मिलकर राज्य मुख्यालय के पत्रकारों और उनके परिजनों को हाउस टैक्स और पानी के बिल में 50% की छूट दी जाए। साथ ही पत्रकारों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि पीजीआई, मेडिकल कॉलेज और राम मनोहर लोहिया अस्पताल में पत्रकारों को सुगम व कैशलैस चिकित्सा सुविधा मिले तथा सूचना विभाग का एक कर्मचारी उनकी सहायता के लिए तैनात रहे। इसके अलावा नियमित मेडिकल कैंप आयोजित करने की भी बात कही गई।

एसोसिएशन के सचिव शेखर श्रीवास्तव ने प्रदेश में पत्रकारों पर बढ़ते हमलों पर चिंता जताते हुए कहा कि इस पर रोक लगाने के लिए डीजीपी से मुलाकात की जाएगी। साथ ही पत्रकारों के लिए सरकारी आवास उपलब्ध कराने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे।

बैठक में उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, हरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, राजेश सिंह, सरोज त्रिवेदी, संजय सिंह श्रीवास्तव, अनिल कुमार सिंह, आरबी सिंह, अनिल बत्रीपति, संजय धीमन और अशोक चकलादर समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

राज्य मुख्यालय पत्रकारों की समस्याओं पर मंथन, कई अहम मांगें उठीं
RELATED ARTICLES

Most Popular