Homeमनोरंजनराखी सावंत को सता रहा इस बात का डर, कहा- 'जीती जागती भिखारन...

राखी सावंत को सता रहा इस बात का डर, कहा- ‘जीती जागती भिखारन हो गई हूं’

राखी इस समय दुबई में हैं। उन्होंने खुलासा किया है कि उनके पूर्व पति आदिल खान दुर्रानी ने उनके खिलाफ कई पुलिस शिकायतें दर्ज की हैं, जिस कारण उन्हें भारत में गिरफ्तारी का डर है। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वह अपनी कानूनी लड़ाई के बीच बॉलीवुड के दिग्गजों से मदद क्यों नहीं मांग रही हैं। शाहरुख खान से लेकर सलमान खान तक का नाम लिया है और खुद को ‘भिखारन’ बताया है।

राखी सावंत ने ‘इंस्टैंट बॉलीवुड’ से बातचीत में कहा, ‘नहीं मैं किसी की मदद नहीं मांगती हूं। ये मेरी जंग है। सलमान भाई, फराह खान, शाहरुख जी तो मेरी एक सेकेंड में मेरी बेल करवा देंगे लेकिन मैं किसी की मदद नहीं मांग रही हूं। ये मेरी जंग है। मैं कब तक हाथ फेलाती रहूंगी, कब तक भीख मांगती रहूंगी। जीती जागती भिखारन हो गई हूं मैं। मुझे हिंदुस्तान के कानून पर विश्वास है कि जब मेरा गुनाह ही नहीं है तो क्यों मुझे सजा दी जा रही है। ‘

राखी ने कहा, ‘मेरा जो एक्स है, वो सिर्फ बदला लेना चाहता है और मुझे जेल भेजना चाहता है। लेकिन मेरे पास सारे प्रूफ हैं। वो यही बोल रहा है कि उसने सबको खरीद लिया है। तू जेल जाएगी ही जाएगी। मैंने सबको खरीद लिया है। हाईकोर्ट ने भी बोला है कि मुझे सरेंडर करना है। किस चीज के लिए, मालूम नहीं। जो गुनाह मैंने किया ही नहीं है। मैंने वकीलों के पीछे भी इतना पैसा खर्च किया है कि मेरा कमाया हुआ सबकुछ चला गया डेढ़ दो साल में। कोई मुझे बेल नहीं दिला पा रहा है।’

बता दें कि राखी और आदिल ने 2022 में गुपचुप तरीके से निकाह किया था। उस समय उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया था और अपना नाम बदलकर फातिमा रख लिया था। हालांकि, कुछ महीने बाद 2023 में राखी ने धोखाधड़ी और घरेलू हिंसा के आधार पर तलाक के लिए अर्जी दी। इसके बाद से ही उसने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है और कहा है कि आदिल ने दुबई में उनके न्यूड वीडियो लाखों रुपये में बेचे हैं। इसके बाद आदिल जेल गए और लंबा समय काटने के बाद जब जमानत पर बाहर आए तो उन्होंने राखी पर कई केस किए। साथ ही खुलासा किया कि कैसे एक्ट्रेस ने उन्हें झूठे केस में फंसाया था। और अब उसी मामले में राखी को सरेंडर करना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular