Homeमनोरंजन‘रामायण’ टीजर रिलीज: रणबीर कपूर बने भगवान राम, भव्यता ने जीता दिल....

‘रामायण’ टीजर रिलीज: रणबीर कपूर बने भगवान राम, भव्यता ने जीता दिल….

भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक ‘रामायण’ को लेकर फैंस का इंतजार अब खत्म होता नजर आ रहा है। नितेश तिवारी के निर्देशन और नमित मल्होत्रा के विजन में बन रही इस मेगा फिल्म से भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर की पहली झलक सामने आ चुकी है।

करीब ₹4000 करोड़ के बजट में बन रही इस फिल्म की तुलना पहले ही The Lord of the Rings और Avatar जैसी हॉलीवुड फिल्मों से की जा रही है। अब टीजर रिलीज के बाद दर्शकों के रिएक्शन भी तेजी से सामने आ रहे हैं।

टीजर में दिखी भव्यता और भावनाओं का संगम

रिलीज हुई पहली झलक में फिल्म की भव्यता और तकनीक साफ नजर आती है। रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में पूरी तरह रमे हुए दिखाई दे रहे हैं। टीजर में उनके राज्याभिषेक, वनवास, जंगल के संघर्ष और सीता हरण जैसे भावुक पलों की झलक देखने को मिलती है। अंत में रावण की रहस्यमयी झलक दर्शकों के बीच उत्सुकता और रोमांच बढ़ा देती है।

फैंस का मिला-जुला रिएक्शन

सोशल मीडिया पर फैंस इस टीजर को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। कई लोगों ने रणबीर कपूर की एक्टिंग की जमकर तारीफ की और उन्हें “परफेक्ट राम” बताया। वहीं कुछ लोगों को फिल्म का VFX थोड़ा कमजोर लगा, लेकिन अधिकतर दर्शकों ने इसकी भव्यता की सराहना की।

दमदार स्टारकास्ट और शानदार VFX

फिल्म में साईं पल्लवी (सीता) और यश (रावण) की झलक ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। फिल्म का VFX और एनिमेशन विश्वस्तरीय बताया जा रहा है, जो भारतीय पौराणिक कथा को आधुनिक अंदाज में पेश करेगा।

यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी और माना जा रहा है कि यह भारतीय सिनेमा के स्तर को एक नई ऊंचाई तक ले जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular